अफीम की खेती करने वाले किसानों ने धरना दिया

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद डाड) उपखंड अधिकारी जहाजपुर को  अफीम उत्पादक किसानों ने आंशिक धरना देकर डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने के संबंध में ज्ञापन दिया व मांग की अफीम किसानो को राजस्थान व अन्य राज्यो में अफीम उत्पादक किसानों को भारत सरकार  अफीम उत्पादन हेतु लाइसेंस जारी दिया जाता है अफीम तो भारत सरकार जीवन रक्षक दवाइया बनाने के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार खरीद लेती है पर उससे बचा हुआ डोडा चूरा 2016 से पूर्व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ठेका पद्धति पर ₹125 प्रति किलो खरीदा जाता था जिसे राज्य सरकार ने बंद कर दीया व किसानों का डोडा चुरा नस्टीकरण का आदेश दिया हुआ है वह इस डोडा को जमींदोज किया जाता हैं जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है अतः राज्य सरकार से अफीम उत्पादक किसानों की यह मांग है की अफीम किसानों को 2000/ प्रति किलो के हिसाब से डोडा चुरा का मुवावजा  वजन के अनुसारदिया जाए या  किसानों को यह अधिकार दिया जाए की वह अपने खेत में ही इसको डिस्प्ले /हकाई से नस्टी करण कर दे व किसान स्व घोषित प्रमाण पत्र दे दे व किसानों के ऊपर इसका विश्वास किया जाए जिससे भूमि की उर्वरता भी बढ़ेगी वह किसान का शोषण मुक्त भी होगा बहुत से किसानों के कच्चे मकान होने की वजह से डोडा चुरा को सुरक्षित रखना मुश्किल होता है मवेशी खा जाते हैं या  बारिश में भीग जाता है ऐसे किसानों का मापदंड के अनुसार डोडा चूरा रखना संभव नहीं है  जब तक किसानों को राज्य सरकार डोडा चूरा का मुआवजा 2000/ प्रति किलो के हिसाब से ना दे जब तक नष्ट करने के आदेश को स्थगित किया जाए या फिर अफीम किसानों पर विश्वास करके अपने ही खेत में नस्टी करण/  जमीदोज करने की अनुमति प्रदान करें ताकि किसान का खेत भी उपजाऊ बनेगा जैविक खेती का प्रसार भी बढ़ेगा वह सभी अफीम उत्पादक किसान डोडा चुरा का मुआवजा के उपरांत नस्तीकरण के लिए तैयार है बद्री लाल तेली प्रांत अफीमआयाम प्रमुख/अध्यक्ष) व जहाजपुर तहसील से रामप्रसाद तहसील प्रभारीजहाजपुर मुकेश धाकड़ काबरी व नंदा धाकड़ भगूनगर लक्ष्मण सिंह चपलोतअमरगढ़ ईश्वर धाकड़ भगूनगर रामपाल धाकड़ हंसेडा छोटी बाई जवानपुराव शिवराज धाकड़ मनोहरपुर शंकर लाल गुर्जर रोपा आदि।